Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल में शामिल होने के लिए संदेशखाली की मम्पी दास को धमका रही है पुलिस, शुभेंदु अधिकारी का दावा

उसने अपना सिर नहीं झुकाया। मैं उसके इस साहसी रवैये की प्रशंसा करता हूं

19 Jun 2025

तृणमूल में शामिल होने के लिए संदेशखाली की मम्पी दास को धमका रही है पुलिस, शुभेंदु अधिकारी का दावा

संदेशखाली। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि संदेशखाली की प्रतिवादी मम्पी दास को पुलिस तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए धमका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली थाने के ओसी बलाई घोष ने मम्पी देवी को फोन करके गाली दी है, क्योंकि वह दबाव में आकर काम नहीं कर रही थीं।
इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को मम्पी दास का एक वीडियो बयान अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा "संदेशखाली में शेख शाहजहां के आपराधिक साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रदर्शनकारी माताओं और बहनों में से एक बहन पियाली दास (मम्पी) को पिछले कुछ दिनों से तृणमूल द्वारा विभिन्न तरीकों से अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा था। जब पियाली दास उस प्रलोभन में नहीं आईं, तो बाद में पुलिस ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब वह नहीं मानीं, तो संदेशखली पुलिस स्टेशन के ओसी बोलाई घोष ने पियाली दास को व्हाट्सएप पर कॉल किया और उन्हें अभद्र भाषा में गालियां दीं, उन्हें धमकाते हुए कहा कि बात न मानने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। संदेशखली ओसी बोलाई घोष ने स्थानीय ग्रामीण पुलिसकर्मी विश्वजीत दास के फोन के व्हाट्सएप का उपयोग करके ये सभी धमकियां दीं ताकि उनके खिलाफ कोई सीधा सबूत न रहे।
संदेशखाली की प्रदर्शनकारी बहन पियाली दास ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी पुलिस की सैकड़ों प्रलोभनों और धमकियों को नज़रअंदाज़ करते हुए बहादुरी से अपने फ़ैसले पर अडिग रही। उसने अपना सिर नहीं झुकाया। मैं उसके इस साहसी रवैये की प्रशंसा करता हूं।"
खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस या तृणमूल कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल में शामिल होने के लिए संदेशखाली की मम्पी दास को धमकी
उसने अपना सिर नहीं झुकाया। मैं उसके इस साहसी रवैये की प्रशंसा करता हूं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News